
इन चीजों का सेवन करने से एक महीने में आसानी से कम हो जाता है वजन?

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार हरी भरी सब्जियों और फ्रूट्स से भर जाता है। सर्दियां आते ही सबको इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं वजन न बढ़ जाए, क्योंकि ठंड के मौसम में भूख ज्यादा लगने लगती है। हम पूरे दिन कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। साथ ही हमारा एक्टिविटी लेवल भी कम हो जाता है।जिसके चलते हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन करने से आप एक महीने में अपनावजन कम कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह फूड्स।
अगर आप सिर्फ एक महीने में अपनी बॉडी को स्लिम बनाना चाहते हैं, तो सुबह उठकर इन 4 चीजों को खाना शुरू कर दीजिए। ये चीजें आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेंगी और बार-बार लगने वाली भूख को खत्म करेंगी। तो बिना देर किए आइए जानते हैं, उन चीजों के बारे में जो आपके वजन को कम करने में आपकी मदद करेंगी।
वज़न कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन।
वजन कम करने के लिए नाश्ते में ऐसी चीजें होनी चाहिए जिनमें प्रोटीन और फाइबर ज्यादा हो, लेकिन कैलोरी कम।
उबले हुए अंडे
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अंडा आपके लिए सुपरस्टार है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन आपके मसल्स को बनाने और पेट को घंटों तक भरा रखने में मदद करता है। ऐसे में आप रोज सुबह 2 उबले हुए अंडे खाएं। इससे आपको दोपहर तक भूख नहीं लगेगी।
ओट्स या दलिया का सेवन करें।
ओट्स फाइबर का खजाना है। यह धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है, जिससे आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती। ऑटस या दलिया आप बिना चीनी थे बना हुआ खाएं।
अंकुरित अनाज खाएं।
अंकुरित अनाज जैसे मूंग या चना का सेवन कर सकते हैं। इनमें न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस होते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो पाचन को बहुत अच्छा रखते हैं।
दही का सेवन करें।
वजन कम करने के लिए दही को भी अपनी डाइट में शामिल करना आवश्यक होता है। दरअसल दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके पेट के लिए बहुत ज़रूरी हैं। अगर आपको ग्रीक योगर्ट मिल जाए, तो और भी अच्छा, क्योंकि उसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।
ध्यान रखें।
सिर्फ नाश्ते से काम नहीं चलेगा. वजन कम करने के लिए आपको रोज कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए और दिन में 30 मिनट हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ जरूर करनी चाहिए. नाश्ते में इन चीजों को शामिल करके, आप एक महीने में ही अपनी बॉडी में जबरदस्त बदलाव देखेंगे.





