यदि आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान तो करें इन चीजों का सेवन?

हेल्दी रहने के लिए रात में अच्छी और गहरी नींद लेना काफी जरूरी होता है। हालांकि, आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग सोने में काफी लेट कर देते हैं। कुछ लोग तो समय से सोने बिस्तर पर जाते हैं, लेकिन वे कई घंटों तक करवट बदलते रहते हैं। रात के समय नींद नहीं आने से पूरा दिन काफी आलस भरा गुजरता है। कई बार तो सही से नहीं सो पाने के कारण गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता है। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आज हम आपको ऐसी दो चीजों के नाम बताने वाले हैं जिनका सेवन करने से आप अच्छी नींद ले सकते हैं।
सोने से पहले करें अश्वगंधा का सेवन।
आप सोने से पहले अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। यह पूरे दिन की तनाव को कम करने के साथ-साथ नींद को भी बेहतर करता है। इसको पीने से ताकत बढ़ने के साथ-साथ और भी कई तरह के फायदे होते हैं। इसके सेवन से तनाव कम होता है, जिससे बेहतर नींद आती है।
दूध का सेवन करें
गुनगुना दूध भी रात में पीने से अच्छी नींद आती है। दूध का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी12, विटामिन डी, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुणों से भरपूर है। अच्छी नींद के लिए रात में एक गिलास गर्म दूध पिएं, जिसमें आप स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए हल्दी, जायफल, या इलायची जैसी चीजें मिला सकते हैं। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन जैसे तत्व शरीर को आराम देते हैं और बेहतर नींद लाने में मदद कर सकते हैं।
अखरोट खाएं