
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की पहले चरण के मतदान से ये ज़ाहिर हुआ है की पूरे देश में भाजपा की ज़मानत ज़ब्त होने जा रही है और INDIA गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है जनता भाजपा के जुल्म और ज्यादतियों का जवाब वोट से देने जा रही है।
रामपुर, (Shah Times ) । बीती रात आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह केमरी नगर पंचायत के चेयरमैन अंसार अहमद की बेटी की शादी में बिलासपुर गेट स्तिथ शाही महल मैरिज हाल पहुंचे जहां पहुंच कर उन्होने दूल्हा-दुल्हन को बधाई दी साथ ही साथ खून से पत्र लिखने वाले साथियों से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और हौसला अफजाई की ।







मीडिया से बात-चीत में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की पहले चरण के मतदान से ये ज़ाहिर हुआ है की पूरे देश में भाजपा की ज़मानत ज़ब्त होने जा रही है और INDIA गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है जनता भाजपा के जुल्म और ज्यादतियों का जवाब वोट से देने जा रही है।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला, रोहिलखंड प्रांत अध्यक्ष मौहम्मद हैदर,OBC प्रदेश अध्यक्ष डा० ए०पी० सिंह,युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, रोहिलखंड उपाध्यक्ष आसिफ मियां,वरिष्ट नेता मामून शाह खां,सभासद मोहम्मद ज़फ़र, सभासद मौहम्मद यासीन,सभासद आरिफ सिकंदर,सभासद सरफराज़ अली “गुड्डू”, आलमगीर,अब्दुल समद, शिराज़ जमील खां आदि मौजूद रहे।







