
Oplus_16908288
अयोध्या (शाह टाइम्स) अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के बाद वे 3 फरवरी से पीजीआई, लखनऊ में भर्ती थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
34 वर्षों से कर रहे थे रामलला की सेवा
कुछ दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। वे उच्च रक्तचाप और मधुमेह से भी पीड़ित थे। 87 वर्षीय सत्येंद्र दास पिछले 34 वर्षों से रामलला की सेवा कर रहे थे। उन्होंने अस्थायी टेंट से लेकर भव्य मंदिर में उनकी स्थापना तक रामलला के सेवक के रूप में काम किया।
1992 में किया गया था मुख्य पुजारी नियुक्त
आचार्य सत्येंद्र दास के निधन को लेकर अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सत्येंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था।1992 में बाबरी मस्जिद विवाद के दौरान तत्कालीन रिसीवर ने आचार्य सत्येंद्र दास को मुख्य पुजारी नियुक्त किया था।