
Report by – Rohit Dimri
पुलिस ने परिजनों को किया सूचित, परिजनों के पहुंचने पर बालक को किया सुपुर्द
रुद्रप्रयाग। उत्तरप्रदेश (UP) के गाजियाबाद (Ghaziabad) के 14 वर्षीय बालक को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
गत 12 सितंबर को चौकी लिनचोली क्षेत्रान्तर्गत छानी कैम्प (Chhani Camp) में एक 14 वर्षीय नाबालिग बालक अकेले घूमता हुआ पाया गया। पूछताछ पर बालक ने अपना नाम कृष पुत्र सुरेंद्र निवासी बनौली (Banauli) थाना लोनी जिला गाजियाबाद (Ghaziabad) बताया। पता चला कि घरवालों की डांट से नाराज होकर वह यहां तक अकेले आया है।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने घरवालों को सूचना दी कि उनका बालक मिल गया है, वह उसे लेने के लिए सोनप्रयाग (Sonprayag) तक आ जाएं। बालक के पिता सुरेन्द्र सिंह व भाई संजय के सोनप्रयाग (Sonprayag) पहुंचने पर बालक को उनके सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अपने नजदीकी पुलिस थाना लोनी में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। अपने बालक को सकुशल व सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।






