रविवार, 20 September 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
Uttar Pradesh

रोहाना में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत

Neelam Saini 2026-09-19 23:03:16
रोहाना में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। मन्नत होटल के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त कार में दोनों युवक बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया।

दिल्ली के रहने वाले थे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान दिल्ली के घसा क्षेत्र निवासी सतीश पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह और दिनेश पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि सतीश पेशे से ड्राइवर थे। वह अपने परिवार में दो भाइयों में छोटे थे और अविवाहित थे। वहीं दिनेश केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत थे। वह तीन भाई-बहनों में मंझले थे और विवाहित थे। उनके परिवार में पत्नी सविता, दो बेटे और एक बेटी हैं।

हरिद्वार से लौटते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त कार से हरिद्वार घूमने गए थे और वापस दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रोहाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। ग्रामीणों ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिवारों में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हाईवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और रात्रि के समय यातायात सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तो ऐसी दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।


ADVERTISEMENT
Neelam Saini

Neelam Saini

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

बस्ती सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, तीन घायल

2026-07-19 08:35:47

मुजफ्फरनगर के किदवई नगर में बिजली चोरी पर रेड, 11 एफआईआर दर्ज

2026-09-19 15:13:26

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, पांच दिन में पिता और दोनों बेटों की मौत

2026-09-03 16:57:38

लाखों की चोरी, कोतवाली से 400 मीटर दूर दो दुकानों को बनाया निशाना

2026-08-07 14:19:48

धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, दो बेटियों को साथ ले जाने की शिकायत; एसएसपी से जांच की मांग

2026-09-19 22:35:20

मुजफ्फरनगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस

2026-09-17 15:30:39

मुजफ्फरनगर कंपनी गार्डन की बदहाली पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश

2026-09-09 16:40:23

मुजफ्फरनगर में राशन कार्ड के नाम पर वसूली का आरोप, शिवसेना का प्रदर्शन

2026-08-26 15:23:00

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर