गुरुवार, 05 November 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
Advertisement Advertisement
World

अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, ईरान के तेल कारोबार में मदद का आरोप

Harish Qureshi • 2026-11-05 11:42:56
अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, ईरान के तेल कारोबार में मदद का आरोप

अमेरिका ने ईरान के तेल परिवहन नेटवर्क को कथित मदद देने के आरोप में भारतीय और तुर्किये से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए। कार्रवाई में चंडीगढ़ के कारोबारी नेटवर्क का नाम सामने आया।


वॉशिंगटन | 05 नवंबर 2026

By Mohd Haris


अमेरिका ने ईरान के तेल परिवहन और उससे जुड़े अंतरराष्ट्रीय कारोबारी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाते हुए भारतीय और तुर्किये से संबंधित कंपनियों तथा व्यक्तियों पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 4 नवंबर को जारी आधिकारिक जानकारी में दावा किया कि भारत से संचालित एक नेटवर्क प्रतिबंधित ईरानी तेल ढोने वाले जहाज़ों को ग़लत राष्ट्रीय ध्वज, पंजीकरण और समुद्री प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने में शामिल रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' का हिस्सा बताया है। उसके मुताबिक़ संबंधित नेटवर्क की गतिविधियों से उन जहाज़ों को संचालन जारी रखने में मदद मिली, जो ईरानी पेट्रोलियम की ढुलाई और प्रतिबंधों से बचने के प्रयासों से जुड़े थे।


चंडीगढ़ से जुड़े कारोबारी नेटवर्क पर गंभीर आरोप

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के आधिकारिक बयान में सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद का विशेष रूप से ज़िक्र किया गया है। मंत्रालय का आरोप है कि दोनों से संबंधित कारोबारी नेटवर्क ने समुद्री पंजीकरण और प्रमाणन की व्यवस्था का दुरुपयोग किया।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़, इस नेटवर्क ने ऐसे जहाज़ों को सेवाएं उपलब्ध कराईं, जिन पर पहले से प्रतिबंध लागू थे। इनमें ईरानी पेट्रोलियम का परिवहन करने वाले जहाज़ भी शामिल बताए गए हैं। वित्त मंत्रालय का दावा है कि कुछ जहाज़ ईरानी सेना और उससे जुड़े समूहों की ओर से भी संचालन कर रहे थे।


किन भारतीय नागरिकों और कंपनियों के नाम सामने आए?

अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय की 4 नवंबर की आधिकारिक सूची में चंडीगढ़ से जुड़े 4 भारतीय नागरिकों के नाम नए प्रतिबंधित व्यक्तियों के रूप में दर्ज हैं।

इनमें सुनील कुमार शर्मा, जसप्रीत प्रीति शाहिद, अश्वनी कुमार धीमान और ईशविंदर सिंह शामिल हैं। भारत में पंजीकृत जिन संस्थाओं को नई प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया, उनमें आर्यावर्त शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, एलेक्सार्या फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड, एलेक्सार्या मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, आर्यावर्त मैरीटाइम एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, ओशिएनिक टेक्नोलॉजीज़ इंडिया, पॉलीनेशिया मैरीटाइम प्राइवेट लिमिटेड, प्रीसेप्ट ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड और विहाराबोटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। तुर्किये स्थित फूगो ग्राउंड सर्विसेज़ को भी इसी कार्रवाई के तहत सूचीबद्ध किया गया है।

वीडियो देखें

ADVERTISEMENT
Harish Qureshi

Harish Qureshi

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाज़ों को होर्मुज प्रतिबंधों से छूट देने की बात कही

2026-11-04 15:20:40

ईरान पर अमेरिका का आर्थिक और सैन्य दबाव, ट्रंप के नए बयान से बढ़ी हलचल

2026-10-20 16:06:19

भारत के लिए खुला होर्मुज का गेट, दुनिया में तेल संकट के बीच ईरान ने दी गुड न्यूज; क्या है संदेश?

2026-11-04 16:12:44

अमेरिका से बातचीत पर ईरान की सख्त शर्त, यूरेनियम का एक ग्राम भी विदेश नहीं भेजेगा

2026-10-21 15:39:34

होर्मुज में दूसरे सुपरटैंकर में विस्फोट का ईरानी दावा, पुष्टि बाकी

2026-10-18 14:22:54

अमेरिका में बैंक ऑफ अमेरिका पर $1.21 अरब से अधिक की पेनल्टी, मनी लॉन्ड्रिंग रोकने और संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्टिंग में गंभीर चूक

2026-10-14 13:01:07

सालों के व्यापार ने भारत के विदेशी संपर्कों को कैसे प्रभावित किया? जानिए इतिहास

2026-09-30 15:19:48

दक्षिण चीन सागर में फिर तनाव, चीन ने फिलीपींस को दी चेतावनी, समुद्री विवाद पर बढ़ी तल्ख़ी

2026-11-04 13:56:15

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर