गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

ईरान और रूस के साथ भारत के संबंधों के मद्देनजर अमेरिका ने क्या कहा?

None • 2024-07-02 12:51:55
ईरान और रूस के साथ भारत के संबंधों के मद्देनजर अमेरिका ने क्या कहा?

भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं, खासकर जब यह हमारे आर्थिक संबंधों और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने से संबंधित है

वाशिंगटन (Shah Times) । अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से और अधिक मजबूत हुए हैं। भारत चाहे ईरान और रूस के साथ संबंधों को आगे बढ़ा रहा है, लेकिन अमेरिका कई प्रमुख क्षेत्रों में विशेष रूप से आर्थिक संबंधों और सुरक्षा सहयोग में उसके (भारत) साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है।

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल से जब पूछा गया कि ईरान और रूस के साथ भारत के संबंधों के मद्देनजर अमेरिका भारत के साथ अपने गहरे होते संबंधों से कैसे निपटेगा, तो उन्होंने कहा, “...भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हम कई प्रमुख क्षेत्रों में अपने संबंधों को गहरा कर रहे हैं, खासकर जब यह हमारे आर्थिक संबंधों और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने से संबंधित है। अमेरिकी राष्ट्रपति को कुछ हफ़्ते पहले जी7 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संक्षिप्त मुलाकात का अवसर मिला था। इसलिए यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम इस संबंध को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।”

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी की वाशिंगटन की राजकीय यात्रा के बारे बताते हुए कहा, “आप इस तथ्य से अनजान नहीं हैं कि हमने पिछली गर्मियों में  मोदी की राजकीय यात्रा के लिए भारत की मेजबानी की थी और मुझे लगता है कि ऐसे कई अतिरिक्त क्षेत्र होंगे जहां हम आपसी सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने अभी कुछ हफ़्ते पहले ही भारत की यात्रा पर गये थे।

पाकिस्तान पर एक सवाल का जवाब देते हुए  पटेल ने आतंकवाद की निंदा की। उन्होंने कहा कि आखिरकार यह भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला है। उन्होंने कहा, मोटे तौर पर, बेशक, हम किसी भी देश का अपने पड़ोसियों के साथ अधिक सकारात्मक संबंध बनाने का स्वागत करते हैं, लेकिन चूंकि यह विशेष रूप से इससे संबंधित है, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर