
प्रदेश के 20 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा,11 दिन रहेगी उत्तर प्रदेश में भारत जोडो न्याय यात्रा,
लखनऊ।भारत जोडो न्याय यात्रा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है 14 जनवरी 2024 से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जननायक श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जो मणिपुर से मुम्बई तक निर्धारित है, वह सबसे ज्यादा समय उत्तर प्रदेश में 11 दिन रहेगी और 20 जनपदों से होकर गुजरेगी।
देश में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बढ़ती गैर बराबरी के खिलाफ आम आदमी के उम्मीदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के जनमानस की आवाज़ बनकर उभरेगी, न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में आगरा में प्रवेश कर अलीगढ़ , बरेली , लखनऊ, रायबरेली, अमेठी होते हुए प्रयागराज , वाराणसी , होते हुए प्रदेश के 20 जनपदों से गुजरेगी, बताते चलें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों के 110 जिलों को 66 दिन में 6700 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मुम्बई मे समाप्त होगी।
Bharat Jodo Nyay Yatra ,Uttar Pradesh , Rahul Gandhi, Mumbai To Manipur