
जनता आज महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है प्रदेश में नौजवान नौकरी के लिए भटक रहा है महंगाई अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है युवाओं को नौकरी देने का भाजपा सरकार का दवा सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है।
बदायूं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुमारी मायावती का 68वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने रसाज ग्राउंड में जिला अध्यक्ष आर पी सिंह त्यागी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बरेली मंडल के प्रभारी राजवीर गौतम रहे,विशिष्ट अतिथि ज़िला प्रभारी हेमेंद्र गौतम व जयपाल सिंह रहे। संचालक मनोज कश्यप व नीरज दिवाकर ने किया।
कड़कड़ाती ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से गदगद मुख्य अतिथि राजवीर गौतम ने कहा कि आज आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन है जिसे हम लोग बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं। आज हम सब लोग दलित, पिछड़ों अल्पसंख्यकों व गरीब अमन पसंद सवर्णों के हक व अधिकारो की सुरक्षा के लिए लड़ने वाली बहन जी की लंबी उम्र की कामना करें ताकि हमारी नेता लम्बे समय तक हमारे लिए कार्य कर सकें।
उन्होंने कहा कि बहिन जी को कुछ लोग दलितो का नेता मानते हैं जबकि सच्चाई यह है कि बहन जी अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में किए गए कार्यों से सर्व समाज की नेता बन चुकी हैं। बहिन जी जब-जब सत्ता में रही है सर्व समाज के हित व भलाई के लिए कार्य किया है। बहनजी ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया और इसी नारे के अनुरूप कार्य किया। बसपा सरकार में हिंदू मुस्लिम एकता, सर्व समाज को साथ लेकर चलने का संकल्प भी लिया।बसपा सरकार में कोई भी दंगा नहीं हुआ नहीं की के लॉ इन ऑर्डर को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आज हिंदू मुस्लिम के बीच गहरी खाई बनाने का कार्य मौजूदा सरकार द्वारा किया जा रहा है।5 किलो गेहूं व 3 किलो चावल बांटकर, महंगाई का बोझ जनता पर डाला जा रहा है। जनता आज महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है प्रदेश में नौजवान नौकरी के लिए भटक रहा है महंगाई अपना रिकॉर्ड तोड़ रही है युवाओं को नौकरी देने का भाजपा सरकार का दवा सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि हेमेंद्र गौतम ने कहा कि हम सब लोग मिलकर कम करें जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा की प्रधानमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी बन सके।
Badaun, 68th birthday of Bahujan Samaj Party’s National President ,Mayawati, RP Singh Tyagi. Bareilly division in-charge ,Rajveer Gautam was , Hemendra Gautam , Jaipal Singh,
जिला प्रभारी जयपाल सिंह ने भी एक जुट होकर चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ बसपा नेता डॉ गुच्छन इरफान ने कहा कि प्रत्येक बूथ व सेक्टर पर मजबूती के साथ काम करना होगा तभी जाकर देश व प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।दातागंज के पूर्व प्रत्याशी रचित गुप्ता,रवि मौर्य, लेखराज जाटव, रक्षपाल सिंह, के के उपाध्याय, रामेश्वर शाक्य, जमशेद अली, डॉ क्रांति, अतुल कश्यप आदि ने भी संबोधित किया।
जिला अध्यक्ष आरपी सिंह त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जमशेद अली के के उपाध्याय, मनोज कश्यप, गुरुदयाल भारती एडवोकेट, बेसर अली, नीरज कुमार दिवाकर, सरदार नत्थू सिंह ,जगदीश शरण , चमन लाल गौतम, कप्तान सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बिसौली अशोक पाल सिंह, सहसवान जयवीर सिंह, दातागंज राजेश सागर, बिल्सी पुष्पेंद्र सागर, बदायूं रूपेश गौतम, शेखूपुर संजय सागर, शबनम फारूकी, इज़हार अहमद खान, पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।











