Wednesday, October 4, 2023
HomeNationalचंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग

चंद्रयान-3 की कामयाब लैंडिंग

Published on

चांद पर भारत के कदम रखते ही पूरे मुल्क में खुशी का माहौल

लैंडिंग पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला मुल्क

नई दिल्लींं। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अपने 40 दिन के सफर के बाद आज चांद पर कामयाबी के साथ लैंडिंग की इन 40 दिनों में लैंडर मॉड्यूल ने ज़मीन की 21 और चांद का 120 बार चक्कर लगाया है।

लैंडर ने चांद के लैंडिंग पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसके बाद भारत (India) दुनिया का इकलौता मुल्क है, जो लैंडिंग पर पहुंचा है। जबकि रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर रोवर उतारने वाला चौथा मुल्क है।चांद पर भारत के कदम रखते ही पूरे मुल्क में खुशी का माहौल है।इसरो के कमांड सेंटर में भी साइनाइटिस्ट झूम उठे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग से वर्चुअली जुड़कर चंद्रयान-3 की लैंडिंग दे किया और चांद पर उसे साकार किया।

खबर विस्तार से
भारत ने विश्व गुरु बनने की दिशा में बुधवार को बड़ी छलांग लगाते हुए चांद के उस हिस्से पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया जहां आज तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज सफलता की अमृत वर्षा हुयी है। देश ने धरती पर सपना देखा और चांद पर साकार किया।

कुछ दिन पहले रूस ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन उसका लूना-25 अंतरिक्ष यान चांद की सतह से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की अहमियत और बढ़ गई थी। पूरी दुनिया की नजर इस मिशन पर थी। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश के कोने-कोने में आज सुबह से पूजा, प्रार्थना और इबादत की दौर शुरू हो गयी थी।

इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) को चांद की ऐसी सतह पर उतरा है जो मुश्किलों की जाल से घिरी है। सबसे बड़ी चुनौती यहां का अंधेरा था। यहां पर लैंडर बिक्रम को उतारना काफी मुश्किल था क्योंकि चांद पर पृथ्वी की तरह वायुमंडल नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने मुश्किलों को ‘राई’ बनाकर पुरानी गलतियों से बड़ी सबक लेते हुए चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर ‘प्रज्ञान’ को चांद के उस आगोश में पहुंचाकर सांस ली, जहां से कई खगोलीय रहस्यों का परत-दर परत खुलेगा।

चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) के रोवर में चंद्रमा की सतह से संबंधित डेटा प्रदान करने के लिए पेलोड के साथ कॉन्फ़िगर की गयी मशीनें लगी हैं। यह चंद्रमा के वायुमंडल की मौलिक संरचना पर डेटा एकत्र करेगा और लैंडर को डेटा भेजेगा। लैंडर पर तीन पेलोड्स हैं। उनका काम चांद की प्‍लाज्‍मा डेंसिटी, थर्मल प्रॉपर्टीज और लैंडिंग साइट के आसपास की सीस्मिसिटी मापना है ताकि चांद के क्रस्ट और मैंटल के स्‍ट्रक्‍चर का सही-सही पता लग सके।

एक चांद की सतह पर प्लाज्मा (आयन्स और इलेट्रॉन्स) के बारे में जानकारी हासिल करेगा। दूसरा चांद की सतह की तापीय गुणों के बारे में अध्ययन करेगा और तीसरा चांद की परत के बारे में जानकारी जुटाएगा। इसके अलावा चांद पर भूकंप कब और कैसे आता है इसका भी पता लगाया जाएगा।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भारत ने सितंबर 2019 में इसरो ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने की कोशिश की थी, लेकिन तब लैंडर की हार्ड लैंडिंग हो गई थी। पिछली गलतियों से सबक लेकर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को ‘जीत’ के लिए ही तैयार किया गया था।

चांद का दक्षिणी ध्रुव भी पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव की तरह ही है। पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका में है जो धरती का सबसे ठंडा इलाका है। इसी तरह चांद का दक्षिणी ध्रुव अपनी सतह का सबसे ठंडा क्षेत्र है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अगर कोई अंतरिक्ष यात्री खड़ा होगा, तो उसे सूर्य क्षितिज की रेखा पर नजर आएगा। वह चांद की सतह से लगता हुआ और चमकता नजर आएगा।इस इलाके का ज्यादातर हिस्सा छाया में रहता है, क्योंकि सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं जिससे यहां तापमान कम होता है।

नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार चांद का दक्षिणी ध्रुव काफी रहस्यमयी है। दुनिया अब तक इससे अनजान है। नासा के एक वैज्ञानिक का कहना है,“ हम जानते हैं कि दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ है और वहां दूसरे प्राकृतिक संसाधन भी हो सकते हैं। ये हालांकि अब तक अनजान दुनिया ही है।”

नासा का कहना है,“ चूंकि दक्षिणी ध्रुव के कई क्रेटर्स पर कभी रोशनी पड़ी ही नहीं और वहां का ज्यादातर हिस्सा छाया में ही रहता है, इसलिए वहां बर्फ होने की कहीं ज्यादा संभावना है। ऐसा भी अंदाजा है कि यहां जमा पानी अरबों साल पुराना हो सकता है। इससे सौरमंडल के बारे में काफी अहम जानकारियां हासिल करने में मदद मिल सकेगीं।

अगर पानी या बर्फ मिल जाती है तो इससे हमें ये समझने में मदद मिलेगी कि पानी और दूसरे पदार्थ सौरमंडल में कैसे घूम रहे हैं। पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों से मिली बर्फ से पता चला है कि हमारे ग्रह की जलवायु और वातावरण हजारों साल में किस तरह से विकसित हुई है।पानी या बर्फ मिल जाती है तो उसका इस्तेमाल पीने के लिए, उपकरणों को ठंडा करने, रॉकेट फ्यूल बनाने और शोधकार्य में किया जा सकेगा। ” चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी थी।

#ShahTimes

Latest articles

मंत्री हुए सख्त चार विभागों की टीम ने छानी पशु डेयरी

मुजफ्फरनगर। रिहायशी इलाकों में चल रही पशु डेयरियों को बहाल करने के नगर मजिस्ट्रेट...

गांधी जयंती पर पैरामाउंट गोल्फोरेस्ट सोसाइटी में माइक्रो मैराथन दौड़

ग्रेटर नोएडा । राष्ट्रपिता की 154 वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) के...

खास मुलाकातः आईएएस पंकज पांडेय के साथ, (सचिव लोनिवि, खनिज व आयुष)

एम. फहीम 'तन्हा' नवंबर में निर्धारित तिथि से पहले सड़कें होंगी गड्ढा मुक्तः पांडेय मुख्यमंत्री का...

भाजपा ने मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress)...

Latest Update

मंत्री हुए सख्त चार विभागों की टीम ने छानी पशु डेयरी

मुजफ्फरनगर। रिहायशी इलाकों में चल रही पशु डेयरियों को बहाल करने के नगर मजिस्ट्रेट...

गांधी जयंती पर पैरामाउंट गोल्फोरेस्ट सोसाइटी में माइक्रो मैराथन दौड़

ग्रेटर नोएडा । राष्ट्रपिता की 154 वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान (Cleanliness campaign) के...

खास मुलाकातः आईएएस पंकज पांडेय के साथ, (सचिव लोनिवि, खनिज व आयुष)

एम. फहीम 'तन्हा' नवंबर में निर्धारित तिथि से पहले सड़कें होंगी गड्ढा मुक्तः पांडेय मुख्यमंत्री का...

भाजपा ने मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की

नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) की तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress)...

विश्व बैंक ने की भारत की तारीफ

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.3...

संचारी रोगों व डेंगू मलेरिया से बचाव को छात्राओं ने किया जागरूक

रिपोर्ट नदीम सिद्दीकी एस डी कन्या इंटर कॉलेज के छात्राओं ने निकाली रैली मुजफ्फरनगर। संचारी रोगों...

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में तेज भूकंप के झटके

दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

देर रात छात्र की चाकू मारकर हत्या

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया आरोपियों की तलाश में तीन टीमें बनाई गई हैं आरोपियों...

अभिनेता गौरव चोपड़ा ने ‘गदर 2’ के लिए जीता अवॉर्ड

राणा नायडू’ के बाद एक बार फिरअ भिनेता गौरव चोपड़ा अपने आप को साबित...