गुरुवार, 02 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 77502.12 ▲ 0.75%
BITCOIN $61200 ▲ 4.59%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एनसीआर में लुकाछिपी के बीच बरस सकते हैं बादल

None 2023-05-24 18:12:18
एनसीआर में लुकाछिपी के बीच बरस सकते हैं बादल

नई दिल्ली,( शाह टाइम्स)। एनसीआर( NCR) में बुधवार सुबह से जारी सूरज की लुकाछिपी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के वजह गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम के ‘ठंडे’ मिजाज से चिलचिलाती धूप और लू से परेशान राष्ट्रीय राजधानी वाले राहत महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे आज उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे यहां गुरुवार तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पिछले तीन दिनों से दिल्ली और पूरे उत्तर भारत के कुछ हिस्से लू की चपेट में हैं, जिससे कुछ स्थानों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम अधिकारियों ने कहा कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से 24 मई से गर्म मौसम की स्थिति से राहत मिल सकती है। इस स्थिति में तीन से चार दिनों तक हल्की वर्षा और बादल छाए रहने के आसार हैं।

दिल्ली का मुख्य मौसम केन्द्र सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि एक दिन पहले 43.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 27.3 डिग्री सेल्सियस था।
इसके अलावा, नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया। नरेला में 45.3 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में 45.8 डिग्री सेल्सियस में भी लू की स्थिति दर्ज की गई। फिलहाल, 23 मई को झारखंड के लिए गर्म लहर चलने की चेतावनी दी गयी थी।
मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने से राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होने के अनुमान हैं।

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं जबकि हिमाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के अनुमान हैं। इसी अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित,बलूचिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, दक्षिण हरियाणा से जुड़े पंजाब के क्षेत्रों और उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर में भी आज और कल आंधी आने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने के आसार हैं, जिसके बाद, दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने अनुमान हैं।

विभाग ने 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज़ रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी दी है।

Delhi,meteorological department,NCR, Shah Times,शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर