
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
नई दिल्ली । दिल्ली और उत्तर भारत (North India) में कोल्ड वेव और कड़ाके की ठंड जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan) और उत्तर प्रदेश (UP) के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की हालत रहेगी।
हालांकि दो दिनों के बाद इसमें सुधार मुमकिन है। वहीं उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में भी दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अंदाजा है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) में 4 और 5 जनवरी को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, पूर्वी राजस्थान (Eastern Rajasthan) के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को कोल्डवेव चलेगी।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh), दिल्ली (Delhi), पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान (Rajasthan) के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP), मध्य प्रदेश (MP), बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और सिक्किम (Sikkim) के कुछ इलाकों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।







