
छत्तीसगढ़
रायपुर । छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मतगणना के शुरूआती रूझानों में अधिकांश कांग्रेसी मंत्री पीछे चल रहे है।भाजपा रूझानों में लगातार आगे बनी हुई है।
अभी तक रूझानों में भूपेश सरकार के उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव (TS Singhdev), मंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu),मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma), मंत्री रविन्द्र चौबे (Ravindra Choubey), मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री जयसिंह अग्रवाल (Jai Singh Aggarwal), मंत्री रूद्र गुरू (Minister Rudra Guru) पीछे चल रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पांच हजार वोटो से पीछे चल रहे है।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
रूझानों में भाजपा आगे हो गई है। कई सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है। रूझानों में कांग्रेस (Congress) लगातार पिछड़ रही है। 90 सदस्यीय विधानसभा में ताजा रूझानों में भाजपा 54 सीटो पर तथा कांग्रेस 34 सीट पर आगे चल रही है जबकि दो सीट पर अन्य आगे बताया जा रहा है।
रायपुर शहर की सभी चार सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि बस्तर संभाग की 12 में आठ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।