सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं अनेक लाभ?
अलसी के बारे में कौन नहीं जानता। इस छोटे से बीज के अंदर बड़े-बड़े फायदे छिपे होते हैं। अलसी का सेवन करने से हमारी सेहत को ही नहीं बल्कि हमारे बाल और हमारे स्किन को भी बेहद लाभ मिलता है। अलसी का जिक्र आयुर्वेद में भी किया जाता है। तो चलिए जानते हैं हमें अलसी का सेवन करने से कौन-कौन से लाभ होते हैं और हमें इसका सेवन कैसे और कब करना चाहिए? जिससे हमें अलसी के चमत्कारिक लाभ मिल सके।
अलसी के बीजों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन छोटे-छोटे अलसी के बीजों में बड़े-बड़े फायदे छिपे हुए हैं।अलसी का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि हजारों सालों से होता आया है। अलसी के बीजों का तेल और साबुत अलसी को खाने में इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि अलसी के बीज में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 एसिड, लिगनन समेत कई माइक्रो न्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना एक चम्मच भीगी अलसी का सेवन करते हैं तो कई लाभ मिल सकते हैं।
सुबह खाली पेट भीगी अलसी का सेवन करने के फायदे?
पाचन को बेहतर बनाना
भीगी अलसी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है।
वजन घटाने में मददगार
भीगी अलसी खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
अलसी में मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।जो लोग कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं वो इसका सेवन कर सकते हैं।
दिल कि बीमारी न होना
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। खाली पेट भीगी अलसी खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
बालों के लिए फायदेमंद
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।