
आर्कटिक ब्लास्ट की वजह अमेरिका के 142 मिलियन लोगों को सर्द हवाओं से जूझना पड़ रहा है।
वाशिंगटन, (Shah Times)।अमेरिका में कड़ाके की सर्दी और बर्फ बारी की वजह से जिंदगी बुरी तरह मुतासिर हो गई है।
आर्कटिक ब्लास्ट की वजह अमेरिका के 142 मिलियन लोगों को सर्द हवाओं से जूझना पड़ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में बर्फीली आर्कटिक हवाओं के वजह से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट हुई है।
अमेरिकी जनता को घरों के अंदर रहने और बहुत जरूरी होने पर ही सावधानी के साथ यात्रा करने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आर्कटिक विस्फोट के कारण अमेरिका के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर तक गिरेगा।अमेरिका में पिछले सप्ताह आये आर्कटिक चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या 61 पहुंच गयी है।
चक्रवात से 12 जनवरी से अब तक 47 लोगों की सर्दी और उससे संबंधित स्थितियों के कारण मौत हो गयी है। आपदा पीड़ितों की सबसे बड़ी संख्या टेनेसी और ओरेगॉन राज्यों में दर्ज की गई। पिछले सप्ताह, अमेरिका के मध्य भाग के कई क्षेत्र रिकॉर्ड सर्दी और भारी हिमपात से प्रभावित हुए थे।







