बुधवार, 24 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, DM-SSP ने किया निरीक्षण, दी ईद की शुभकामनाएं

None 2025-06-07 13:51:34
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, DM-SSP ने किया निरीक्षण, दी ईद की शुभकामनाएं

ईद-उल-अजहा के मौके पर मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा का जायजा लिया। ईदगाहों का निरीक्षण कर दी गईं शुभकामनाएं और भाईचारे की अपील।

मुजफ्फरनगर (Shah Times)।ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखे।

आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पूरे जिले का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने प्रमुख ईदगाहों और धार्मिक स्थलों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से मुलाकात की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी तरह की सोशल मीडिया गतिविधि पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए।

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर एडीएम (ई) संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, एसपी नगर सत्यानारायण प्रजापत, सीओ नगर राजू कुमार साव सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने बुढाना स्थित ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और सहयोग की अपील की।

EidSecurity, #Muzaffarnagar, #DMUmeshMishra, #SSPSanjayVerma, #ShahTimesNews

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर