
नोएडा। (संजय त्यागी)। गौवंश (cow dynasty) से जुड़ी एक खास खबर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर 42 (Sector 42 Noida) में शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त एक क्रेटा कार के चालक ने पांच गायों को गाड़ी के नीचे रौंद डाला, जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गाय गंभीर रुप से घायल हो गई।
इस बाबत मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। जिसका लाभ उठाकर कार चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
जानकारी के अनुसार नोएडा (Noida) के बरोला (Barola) निवासी एवं गौ चेतना शोध अनुसंधान संघ ट्रस्ट (Gau Chetna Shodh Research Association Trust) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत पाल (Jeet Pal) ने नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर 49 (Noida) Police Station Sector 49) प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रविवार की सुबह सेक्टर 42 में काले रंग की एक क्रेटा कार संख्या जेएच-15 वाई-2936 के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए पांच गायों को कार के नीचे रौंद दिया। जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गाय गंभीर रुप से घायल हो गई।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
जीतपाल ने थाना पुलिस से मृत गायों को पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया है। बताया जाता है कि कार चालक शराब के नशे में धुत्त था और एक के बाद एक गायों को रोंधता चला गया।
इस दौरान कार की नंबर प्लेट भी टूटकर मौके पर गिर गई। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।







