
history
12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने 1217 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
तैमूर लंग 1398 में सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
स्वीडन और पोलैंड ने 1635 में संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस 1786 में गवर्नर जनरल बना।
पहला टाइपराइटर 1873 में ग्राहकों को बेचा गया।
फ्लोरिडा में 1928 को भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
अमेरिकी सेना ने 1944 को पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।
अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने 1953 में जैकलीन बुविये से शादी की।
तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ 1959 में चांद पर पहुंचा।
भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
अल्बानिया ने 1968 में खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इथोपिया में संविधान को 1987 में अंगीकार किया गया।
पूर्व और पश्चिम जर्मनी को 1990 में एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत
संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
न्यूयार्क में 2000 को अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम्भ।
एप्पल ने 2012 में आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।
12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म 1922 को हुआ था।
12 सितंबर को हुए निधन
प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन 1922 को हुआ था।
प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन 1962 को हुआ था।
प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन 1971 को हुआ था।
भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक रंजन का निधन 1983 को हुआ था।