
G-20
जी-20 समिट की मेजबानी पर भारत सरकार ने 4100 करोड़ खर्चा किया
बजट राशि में कुल खर्च तय था 990 करोड़ का
अब तक चीन ने किया जी20 की मेजबानी पर सर्वाधिक 1.9 लाख करोड़ रुपये का खर्चा
International Desk
नई दिल्ली : भारत (Bharat) की अध्यक्षता में हुआ जी20 (G-20)सम्मेलन 2023 (G20 Summit) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। जी20 (G-20)समिट के लिए मोदी सरकार ने भारी-भरकम खर्चा किया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 9-10 सितंबर को हुए इस समिट में करीब 4,100 करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा (g20 summit cost) हुआ है। रिकॉर्ड्स के अनुसार इन खर्चों को मोटे तौर पर करीब 12 कैटेगरीज में बांटा गया है। साल 2023-24 के बजट में जी20 (G-20)(सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए 990 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। इस तरह वास्तव में हुआ खर्चा बजट राशि से करीब चार गुना है। सरकार ने इस आयोजन के लिए दिल्ली के सौंदर्यीकरण में दिल खोलकर खर्चा किया है। हमसे पहले दूसरे देशों में जी20 (G-20)समिट की मेजबानी पर कितना कितना खर्चा किया था…
Details
1-इंडोनेशिया(Indonesia)
साल 2022 में जी-20(G-20) समिट इंडोनेशिया के बाली में हुई थी। इस शिखर सम्मेलन का बजट 364 करोड़ से अधिक था।
2-जापान(Japan)
साल 2019 का जी20 (G-20)शिखर सम्मेलन जापान में आयोजित हुआ था। एक्स पर ‘द वर्ल्ड रैंकिंग’ द्वारा ट्वीट किए गए आंकड़ों के अनुसार, जापान के ओसाका में हुए इस समिट में 320 मिलियन डॉलर या 2,660 करोड़ रुपये खर्च किये गए थे।
3-अर्जेंटीना(Argentina)
साल 2018 का जी20 (G-20)शिखर सम्मेलन अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका बजट 11.2 करोड़ डॉलर यानी करीब 931 करोड़ रुपये था।
4-जर्मनी(Germany)
साथ 2017 का जी20(G-20) शिखर सम्मेलन जर्मनी में हुआ था। जर्मनी की आधिकारिक जी20 (G-20)वेबसाइट के अनुसार हैम्बर्ग में हुई इस समिट पर 72.2 मिलियन यूरो यानी 642 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।
5-चीन(China)
साल 2016 में जी20 (G-20)शिखर सम्मेलन का आयोजन चीन के Hangzhou में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समिट पर 24 अरब डॉलर का खर्चा हुआ था। यह 1.9 लाख करोड़ रुपये के बराबर रकम है।
6-ऑस्ट्रेलिया(Australia)
ऑस्ट्रेलिया को साल 2014 में जी20 (G-20)सम्मेलन की मेजबानी मिली थी। ब्रिस्बेन में हुई इस समिट की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया ने 400 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किये थे। साथ ही सुरक्षा के लिए 100 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किये गए थे। इस तरह कुल खर्च करीब 2,653 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ
7-फ्रांस(France)
फ्रांस ने साल 2011 में जी20 (G-20)समिट की मेजबानी संभाली थी। इस आयोजन में 8 करोड़ यूरो (करीब 712 करोड़ रुपये) से अधिक की लागत आई थी।
8-कनाडा(Canada)
कनाडा ने साल 2010 में जी20 (G-20)सम्मेलन की मेजबानी संभाली थी। इस समिट पर 715 मिलियन सीएडी यानी करीब 4351 करोड़ रुपये खर्च किये गए थे।
9-रूस(Russia)
रूस में साल 2013 में जी20 (G-20)सम्मेलन आयोजित हुआ था। रूस द्वारा आयोजित 2013 के जी20 सेंट पीटर्सबर्ग शिखर सम्मेलन की लागत लगभग 2 अरब RUB थी, जो 170 करोड़ रुपये से अधिक रकम है
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई – पेपर के लिए लॉगिन करें