यदि आप भी हैं घूमने के शौकीन, तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाए?
घूमने किसे पसंद नहीं होता, ज्यादातर लोग घूमने के शौकीन होते हैं। यदि आप भी घूमने के दीवाने हैं तो यह खबर आज आपके लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि आज हम आपको भारत की ही कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जो बेहद खूबसूरत है और प्रकृति सुंदरता को अपने अंदर संजोय हुए हैं। अगर आप एक बार वहां घूमने चले गए तो आपका वहां बार-बार जाने का मन करेगा तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह जगहें?
क्या आप भी घूमने के शौकीन हैं और हर बार किसी नई जगह की तलाश में रहते हैं, तो हम यहां पर आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको अपने जीवन में एक बार जरूर घूमकर आना चाहिए। जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं उनके लिए तो ये जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं है, तो बिना देर किए आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में?…
कश्मीर, (धरती का स्वर्ग)
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है क्योंकि कश्मीर में प्रकृति की सुंदरता को बेहद करीब से देखा जाता है यहां झरने, नदियां, हरियाली और ऊंचे पहाड़ों की सुंदरता देखते ही बनती है। आपको अपने जीवन में एकबार कश्मीर जरूर घूमकर आना चाहिए। इसे ‘धरती का स्वर्ग’ भी कहा जाता है। आप यहां पर गुलमर्ग,सोनमर्ग,श्रीनगर घूम सकते हैं। ये सारी जगहें बेहद खूबसूरत हैं। कश्मीर’ में घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर तक है।
कश्मीर में घूमने की जगह
* डल झील
* ट्यूलिप गार्डन
* शालीमार बाग
* शंकराचार्य मंदिर
* निशात बाग
* निगीन झील
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप भी भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आपको बीच पसंद है, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून प्लेस हो सकता है। क्योंकि आप अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लक्ष्यदीप आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।
घूमने की जगह
•बांगरम द्वीप
•कावारत्ती द्वीप
•कलपेनी द्वीप
•मरीन संग्रहालय
•कदमत आयलैंड
हिमाचल’ पहाड़ों की रानी
हिमाचल को ‘पहाड़ों की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां के पहाड़ और हरी भरी वादियां देखकर मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में बहुत सी ऐसी जगह है जहां आप एक बार चले गए तो वहां से आपका लौटने का मन नहीं करेगा।
घूमने वाली जगह
कसौल, मैक्लोड़गंज, लाहुल-स्पिति, धर्मशाला, शिमला, मनाली, कुल्लु,
बीर-बिलिंग, मलाना, कांगड़ा, डलहौजी,खज्जिया, रमशोबरा,
पालमपुर, किन्नौर, कुफरी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई तक का होता है।
केरल
केरल एक ऐसी जगह है जहां आप मानसून में भी घूम सकते हैं। यहां की हरियाली और नजारे आपके दिल में उतर जाएंगे। यहां से फिर आपका जाने का मन नहीं करेगा।
टूरिस्ट पैलेस
•अल्लेप्पी
•मुन्नार
•वायनाड
•थेक्कड़ी
•श्री पद्मनाभास्वामी मंदिर
दार्जिलिंग
अगर आपको चाय के बगाने देखने हैं तो फिर आपके लिए दार्जिलिंग बेस्ट साबित हो सकता है। आप यहां पर अप्रैल से जून तक घूम सकते हैं।
घूमने वाली जगहें
•नाइटेंगल पार्क
•घूम रॉक
•बतासिया लूप
•विक्टोरिया वॉटरफॉल
•टाइगर हिल
•सेंथल झील दार्जिलिंग
घूमने का सही समय
दार्जिलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक माना जाता है।