
नयी दिल्ली (शाह टाइम्स) पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि देश में भूकंप के प्रभाव से निपटने की तैयारी दुनिया से बेहतर है।
डाॅ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का गठन किया गया है। देश के सभी हिस्सो में इसकी इकाइयों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के तटीय क्षेत्र तथा पर्वतीय क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। सभी क्षेत्र में वेधशालाएं स्थापित की गयी हैंउन्हाेंने कहा कि देश में भूकंप रोधी भवन तकनीक अपनायी गयी है। विद्यालयों और अस्पतालों के भवनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार की ओर से पुराने भवनों के निर्माण के लिए वित्तीय मदद भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए समय-समय पर अभ्यास भी किया जाता है। जन जागरुकता अभियान भी चलाये जाते हैं।आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण भी दिये जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाली प्रणाली प्रायोगिक तौर पर लगायी है। इसमें समय के साथ बदलाव किये जाएंगे।