बुधवार, 24 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे लाइनमैन को धुना, गुस्साए कर्मी ने थाने की बिजली काटी

None 2023-05-30 20:42:13
दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे लाइनमैन को धुना, गुस्साए कर्मी ने थाने की बिजली काटी

शाह टाइम्स ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा ने फाल्ट ठीक करने जा रहे एक लाइनमैन की धुनाई कर दी। इससे गुस्साए कर्मी ने थाने की बिजली काट दी। जिससे पूरे बिजलीघर और आस-पास के क्षेत्रा में दिन में ही अंधेरा छा गया। पुलिसकर्मी मुफ्तखोरी से बाज नहीं आते हैं। यही कारण है कि एसी और पंखे में बैठने वाले अधिकारयों को बिजली बिल भरने में पसीने छूटने लगते हैं। खरखौदा थाने में भी ऐसा ही हुआ। थाने पर 35 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। बिल जमा करने के बजाय दरोगा लाइनमैन से उलझ गया। गुस्साए विद्युतकर्मी ने थाने की बिजली काट दी गई। बताया गया कि मंगलवार को क्षेत्रा में लगे माता मेले में विद्युत आपूर्ति बाध्ति हुई तो लाइनमैन फाल्ट ठीक करने पहुंचा, लेकिन यहां थाने के दरोगा ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं थाने के अधिकारी घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार खरखौदा में कोल रोड पर दो दिवसीय माता मेले का आयोजन चल रहा है। जहां इस रोड पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसी रोड पर भीड़भाड़ वाले स्थान पर रखें ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने की शिकायत बिजली घर पर दर्ज कराई। शिकायत पर संविदा कर्मी हरपाल फाल्ट ठीक करने के लिए चला, लेकिन माता मेले को लेकर पहले ही बैरिकेडिंग किए बैठी पुलिस से उसने सारा वाकया बताया। यहां थाने की बिजली का हवाला देते हुए वर्दी की हनक में दरोगा ने विद्युत कर्मी को जमकर पीटा।

विद्युत कर्मी ने इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने अपने विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तथा खरखौदा थाने पर बकाया करीब 35 हजार के बकाया बिल को लेकर थाने का कनेक्शन काट दिया। उधर विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पीड़ित विद्युत कर्मी ने एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस ने अपनी किरकिरी बचाने को लेकर किसी प्राइवेट व्यक्ति से ही लाइन सुचारू करा ली।

थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जता रहे हैं। उधर खरखौदा विद्युत उपखंड अधिकारी ने भी थाना पर दस लाख का बकाया बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटने की सहमति जताई है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर