
बीदर, कर्नाटक(Shah Times)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी जब पैदा भी नहीं हुए थे, उस समय पंडित नेहरू जी ने बड़े-बड़े कारख़ाने बना दिए थे, AIIMS बना दिया था, इंजीनियरिंग कॉलेज बना दिए थे। आप उस पार्टी को गालियाँ देते हैं। उन नेताओं को गालियाँ देते हैं। आप ही बोलते हैं, कि कांग्रेस ने“कुछ भी नहीं किया”, “कांग्रेस ज़ीरो है” तो मोदी जी, आप कांग्रेस को इतनी तवज्जों क्यों देते हैं ? हमें दिन-रात गालियाँ क्यों देते रहते हैं। भाजपा-आरएसएस अब फिर से इस देश में मनुवाद लागू करना चाहती है।मनुवाद लाना ये उनकी इच्छा है। उसको रोकना और संविधान को बचाना ये हमारी इच्छा है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी झूठ बोल-बोल कर ऐसा जताते हैं कि देशभक्त केवल वही हैं। धर्म में केवल वही विश्वास करते हैं।कांग्रेस पार्टी में सभी धर्म, सभी जाति के लोग हैं। कांग्रेस में सभी देशभक्त हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी केवल लोगों को तोड़ने की बात करते हैं, और कांग्रेस पार्टी लोगों को जोड़ने की बात करती है।







