
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जंयत सिंह ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय को सांसद निधि से “इंडोर स्टेडियम” निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की
जयपुर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जंयत सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर उनसे देश की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ व सशक्त बनाने के लिए अपील की।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जंयत सिंह ने कहा देश में मजबूत व्यवस्था के बावजूद न्याय में देरी और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। जब देश का युवा आगे आएगा तभी इस व्यवस्था में बदलाव आएगा।
उन्होंने आगे कहा प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार सुनिश्चित हो यह हम सबकी जिम्मेदारी तो है ही, साथ में आने वाली पीढ़ियों को भी इसके लिए प्रेरित करना हमारी प्राथमिकता है।
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जंयत सिंह ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय को सांसद निधि से “इंडोर स्टेडियम” निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। साथ ही भविष्य में विश्विद्यालय के युवाओं को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
खेल के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण हो व खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए चौधरी साहब का प्रयास लगातार जारी है।