IAS Transfer shahtimesnews
उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग ने इन तबादलों की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
लखनऊ,(Shah Times)। उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है। इनमें आठ जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इनमें से कई आईएएस अधिकारी एक ही स्थान पर तीन साल की मुद्दत से तैनात थे। इन्हें इलेक्शन कमीशन के हिदायत पर हटाया गया है।
बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है।
कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। राज्य संपत्ति अधिकारी बीके सिंह को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।
श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
जौनपुर के जिलाधिकारी अनुज झा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग ने इन तबादलों की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।