दून सरला स्कूल में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं को आयोजन

देहरादून। मेहंदी और रंगोली हमारी संस्कृति की विरासत को दर्शाती है। हाथों पर मेहंदी लगाई जाती है या सजावट और सौभाग्य के लिए पैर और संकेत के रूप में फर्श पर रंगोली बनाई जाती है। समृद्धि की और मेहमानों के स्वागत के लिए रंगोली को बनाई जाती है।

आज मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं स्कूल के विद्यार्थियों में भारत के पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति रुचि पैदा करेगा। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों में विभिन्न क्रिया-कलापों के अंतर्गत एवं उनके सर्वंगीण विकास हेतु दून सरला स्कूल में आज मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं ने सुंदर मेहंदी डिजाईन और रंगोली बनाकर सभी का दिल जीत लिया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

एक घण्टे की मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न सदनो के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत की परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रति वर्ष किया जाता है। सभी विद्यार्थियों के बढ़—चढ़कर मेहंदी के तथा रंगोंली के आकर्षक डिजाइन बनाए।

#ShahTimes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here