
लखनऊ, (Shah Times)। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुंबई में प्रसिद्ध शिक्षाविद् और अंजुमन-ए-इस्लाम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ जहीर काज़ी से मुलाकात की।
डा जहीर काज़ी को अभी पद्मश्री से नवाजा गया है। उनके द्वारा सामाजिक सुधार और शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किए गए हैं।


भेंट के दौरान राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर डाक्टर जहीर काज़ी की से बातचीत की।शैक्षणिक और सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्य समाज को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेंगे।