गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $60938 ▼ -2.8%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चंदा दो धंधा लो की तर्ज़ पर काम कर रही है मोदी सरकार

None 2024-03-31 16:54:09
चंदा दो धंधा लो की तर्ज़ पर काम कर रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली,(Shah Times)।आम चुनाव को लेकर सियासी शह और मात के खेल में पूरा विपक्ष मोदी सरकार के द्वारा ईडी आईटी और सीबीआई की पक्षपात कार्रवाई के खिलाफ एकजुट नज़र आया खचाखच भरे रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खडगे ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली में पधारे आप सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा ये मंच Unity in Diversity का प्रतीक है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1774383672679911814?t=8Uv4Xt5KONPp44eIXJuUfg&s=19

 रामलीला मैदान में INDIA इकट्ठा है।लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।विपक्ष इकट्ठा न हो, इसे रोकने के लिए मोदी ने हर नाजायज कोशिश की।पहले हेमंत सोरेन पर BJP में शामिल होने का दबाव बनाया। वो नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच झारखंड और हिमाचल सरकार गिराने की कोशिश भी हुई,इस सब के बाद, कांग्रेस पार्टी के कुल 12 खाते फ्रीज करे गए। सरकार के दबाव में काम करने वाले अफसर नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं।

https://twitter.com/kharge/status/1774376410121212051?t=9D2atiF87G6MVu17zKvPyw&s=19

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी के 14 लाख के CASH DEPOSIT पर 135 करोड़ की PENALTY लगा दी जाती है,वहीं भाजपा के 42 करोड़ के DEPOSIT पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 42 करोड़ के हिसाब भाजपा पर 4600 करोड़ की PENALTY लगनी चाहिए।इस बीच चुनावी बॉन्ड घोटाले में BJP द्वारा करीब ₹8,250 करोड़ की वसूली का मामला सामने आया,मोदी के इस घोटाले की खबर दबाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गयी।अब तक के सबसे बड़े चुनावी चंदा घोटाले के खुलासे के बाद BJP की हकीकत पूरी दुनिया के सामने है,धमकी देकर, ED CBI से डरा कर धन इकट्ठा हुआ, जिनसे चंदा लिया, उनको हज़ारों करोड़ों के प्रोजेक्ट दिये गये। इसे लूट, डकैतीया हफ्ता वसूली नहीं तो क्या कहें,जिस स्कीम को BJP Transparency के नाम पर लाती है, वो SCAM निकल जाता है।Electoral Bond और PM CARES तक को scam बना दिया।CAG ने मोदी सरकार के कई विभागों में काफी बड़े घोटाले उजागर किए। न कोई पकड़ा गया, न जांच हुई।ED, IT, CBI सालों शांत बैठे रहते हैं। विधानसभा या लोकसभा चुनावो में ये NDA के सहयोगी बन जाते हैं।उन्होंने कहा कि ED/ I-T / CBI केवल विपक्षी नेताओं पर बदले की भावना से काम कर रही है।

विपक्ष की सरकारें गिराने में इनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।Ruling party के गुनहगारों और दूसरी पार्टी से BJP में जाने वालों की फाइलों बंद कर दी जाती है।निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है। सभी राजनीतिक दलों के लिए Level Playing Field होना सबसे ज़रूरी है।INDIA गठबंधन इन चुनावों में देश के बुनियादी सवालों को उठाता रहेगा।मोदी के 10 साल के काले कारनामों का हिसाब इन चुनावों में होगा।

https://youtu.be/iXC5FBq__Iw?si=-2ySPiM5OjX_ptEU
ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर