गुरुवार, 25 June 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
Shah Times Logo
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुहर्रम आगाज धार्मिक रीति रिवाजों एवं परम्परागत तरीकें से होगा

None 2024-07-03 12:53:29
मुहर्रम आगाज धार्मिक रीति रिवाजों एवं परम्परागत तरीकें से होगा

मुहर्रम का समापन 17 जुलाई को धार्मिक रीति रिवाजों से होगा

अजमेर , (Shah Times) । राजस्थान के अजमेर में इस्लामिक कलैंडर के मुताबिक साल हिजरी 1446 के 8 जुलाई को आगाज के साथ ही मुहर्रम का भी आगाज होगा। मुहर्रम का समापन 17 जुलाई को धार्मिक रीति रिवाजों एवं परम्परागत तरीकें से बड़े ताजिये की रस्म के साथ होगा।

इस्लामिक कलैंडर के अनुसार वर्ष हिजरी 1446 के 8 जुलाई को आगाज के साथ ही मुहर्रम का भी आगाज होगा। मुस्लिम बिरादरी मातम के इन दिनों में 'हरा लिबास' धारण करेगी। दरगाह शरीफ स्थित बाबा फरीद का चिल्ला भी आम जायरीनों की जियारत के लिए खोला जायेगा जबकि बाबा फरीद का उर्स पाकिस्तान के पाकपटट्नम स्थित उनकी दरगाह में भरेगा ।

अजमेर में दरगाह क्षेत्र मुहर्रम के माहौल में अलग ही रंग लिए होता है। अंजुमन कमेटी की ओर से हर साल की तरह बड़ा ताजिया तैयार कर लिया गया है। अजमेर शरीफ में नंगी तलवारों से हाईदौज खेलने की परम्परा भी है। तलवारें पुलिस के मालखाने से जारी की जाती है।

बताया गया है कि मुहर्रम में चार दिन भी शेष नहीं , लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था कागजों में ही कसरत कर रही है । बिजली के झूलते तार , गंदगी का अम्बार ,

टूटी सड़केंं एवं गलियां आदि प्रशासनिक पोल खोल रही है। कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता से पहले राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठ़ौड़ मुहर्रम पर व्यवस्था बनाने की मांग कर चुके है।

कायड़ विश्राम स्थली पर बाहर से आनेवाले जायरीनों को ठहराने की व्यवस्था दरगाह कमेटी कर रही है । जायरीनों की सुविधा के लिए अस्थायी दुकानों का 5 से 14 जुलाई तक आवंटन करने के लिए दरगाह कमेटी ने आवेदन मांगे है ।

मुहर्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर नगरनिगम , रसद विभाग , बिजली एवं जलदाय विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका बनती है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तंत्र अभी से सतर्क है और मुहर्रम में दरगाह क्षेत्र में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि मुहर्रम, हजरत इमाम हुसैन और कर्बला में शहीद उनके मुरीद सैनिकों की याद में आयोजित होता है।

ADVERTISEMENT

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर