
मुख्तार अंसारी ने जेल के खाने में जहर देने का इल्जाम लगाया था। मुख्तार पर 65 केस दर्ज हैं। 8 मामलों में सजा हो चुकी है।
Lucknow,(Shah Times) । बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पांच दिन पहले मुख्तार अंसारी ने जेल के खाने में जहर देने का इल्जाम लगाया था। मुख्तार पर 65 केस दर्ज हैं। 8 मामलों में सजा हो चुकी है।
मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में देर रात हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। बांदा जेल से उसे जिला हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ने पर उसे आइसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। जेल विभाग ने रात में ही मुख्तार के घर वालों सूचना भेजने के लिए पुलिस को पत्र भेज दिया था।
मुख्तार अंसारी कई दिनो से यूरीन इन्फेक्शन की शिकायत कर रहे मुख़्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आइसीयू में सर्जिकल इंटरवेंशन (surgical intervention) से अवरोध हटाए जाएंगे। परिवार को अर्जेंट मेमो (urgent memo) से बुलाया गया।

मुख्तार की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। अंसारी ने कोर्ट में लिखित बयान के जरिए आरोप लगाया था की उसको स्लो पॉयजन यानी धीमा जहर दिया जा रहा है और उसकी तबियत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जेल प्रशासन ने इस आरोप का खण्डन किया था।
मुख्तार अंसारी के वकीलों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल अंसारी का इलाज जारी है।