
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पालम सैन्य हवाई अड्डे पर बोला का स्वागत किया
दिल्ली। नाइजीरिया (Nigeria) के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू (Bola Ahmed Tinubu) जी-20 की शिखर बैठक (G-20 summit meeting) में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह भारत पहुंच गए।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (Central Health and Family Welfare) राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने पालम सैन्य हवाई अड्डे पर बोला का स्वागत किया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
प्रोफेसर बघेल (Baghel) ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि जी 20 शिखर बैठक (G-20 summit meeting) में शामिल होने के लिए आने वाले सभी राष्ट्राध्यक्षों में से भारत में सर्वप्रथम आगमन नाइजीरिया (Nigeria) के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू (Bola Ahmed Tinubu) का हुआ है।
उन्होंने कहा, “भारत सरकार (Indian government) की ओर से उनका स्वागत करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ । अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाने वाले हमारे देश में उनका हम हृदय पूर्वक स्वागत करते हैं।” इस अवसर पर नाइजीरिया के विदेश मंत्री युसूफ तुग्गर और भारत (india) में नाइजीरिया (Nigeria) के उच्चायुक्त अहमद सूले भी उपस्थित थे।
जी 20 की शिखर बैठक (G-20 summit meeting) नई दिल्ली में नौ सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की जा रही है।






