
काज़ी अमजद अली
जिला कारागार के विस्थापन की तैयारियां हुई शुरू,शहर से बाहर होगा जेल का निर्माण,मन्त्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) शहर के मध्य स्थित ब्रिटिश कालीन जिला कारागार के विस्थापन के प्रयास शुरू हो गये हैं। नई जेल के निर्माण को लेकर भोपा क्षेत्र के रहकडा (Rahkada) में पहुँचे कारागार मंत्री डॉ.धर्मवीर प्रजापति (Dr. Dharmaveer Prajapati) सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया है।
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के भोपा मार्ग किनारे गाँव रहकडा (Rahkada) क्षेत्र में श्री गुरद्वारा साहिब के निकट नई आधुनिक जेल का निर्माण प्रस्तावित है। जिसके लिये बीते 2019 में भूमि का चयन किया गया था। किसानो की सहमति के बाद भूमि के अधिग्रहण कार्य को गति दी गई।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड विभाग डॉ.धर्मवीर प्रजापति (Dr. Dharmaveer Prajapati) मौके पर पहुँचे। जहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। कारागार मंत्री डॉ.धर्मवीर प्रजापति (Dr. Dharmaveer Prajapati) ने बन्दी कारागार के लिये प्रस्तावित भूमि व जेल के मानचित्र का निरीक्षण किया।
उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार व कानून गो ओमप्रकाश ने भूमि सम्बंधी जानकारी दी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा (Sitaram Sharma) ने तकनीकी जानकारी प्रदान की। कारागार मंत्री डॉ.धर्मवीर प्रजापति (Dr. Dharmaveer Prajapati) ने कहा कि नई जेल के निर्माण के लिये भूमि के चयन की प्रकिर्या जारी है। ज़मीन को मौके पर आकर देखा गया।उसके उपयुक्त होने आदि के सम्बंध में प्रशासन सँग मिलकर प्रकिर्या आगे बढ़ेगी।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 480 बीघा भूमि का चयन किया गया है। जिसका मानचित्र बनाकर सम्बंधित विभाग को प्रदान किया गया है।
वहीं कारागार मन्त्री के निरीक्षण के बाद भोपा -मुजफ्फरनगर मार्ग पर जेल के निर्माण से ग्रामीणों में क्षेत्र में विकास की संभावना को लेकर उत्साह का संचार हुआ है।