भारत अमेरिका अरब लीग अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मोरक्को को सहायता की पेशकश की है
रबात। मोरक्को (Morocco) में जुम्मे की रात आये ताकतवर भूकंप (Earthquake) में मरने वालों की तादाद बढ़कर दो हजार से ज्यादा हो गयी है।
इस बीच मोरक्को (Morocco) में शनिवार से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक की ऐलान किया गया है। मोरक्को के किंग मोहम्मद चतुर्थ ने विनाशकारी आपदा पर कल बैठक बुलाई। बैठक में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
शाही कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय शोक के दौरान सभी सार्वजनिक स्थलों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।
देश के गृह मंत्रालय (Interior Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2012 हो गयी है जबकि 2059 लोग घायल हुए हैं , जिनमें 1404 की हालत गंभीर है।
एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मोरक्को (Morocco) को सहायता की पेशकश की है।, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, कतर, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, लेबनान, लीबिया ,ईरान, तुर्किये, इज़राइल, फ्रांस और जर्मनी तथा अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मोरक्को को सहायता की पेशकश की है।