
ग्रामीण भारत बंद के दौरान शंभू बॉर्डर पर दहशत
पुलिस ने आंदोलित किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिए गए ग्रामीण भारत बंद के आह्वान पर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर ग्रामीण भारत बंद की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है।
राजधानी दिल्ली के अंदर इसका असर दिखाई नहीं दिख रहा है। दिल्ली के सभी बाजार और दुकानें खुली हुई हैं। इसी दरमियान पंजाब -हरियाणा शंभू बॉर्डर पर आंदोलित किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
रोडवेज यूनियन ने ग्रामीण भारत बंद का समर्थन किया और संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य संगठनों के आह्वान के समर्थन में आज बसें नहीं चलाई। रोहतक के महराही दयानंद यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण संघ ने बंद के साथ एकजुटता दिखाते हुए नियमित काम को निलंबित करने का ऐलान किया ।
किसान संगठन ग्रामीण भारत बंद के समर्थन में राज्य भर के टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर रहे है। आंदोलित किसान टोल प्लाजा इकठ्ठा होना शुरू कर दिया। बता दें कि किसान आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भारत भर की प्रमुख सड़कों पर व्यापक चक्का जाम में भाग लेंगे राष्ट्रीय राजमार्गों का एक बड़ा हिस्सा कम से कम चार घंटे तक बंद रहेगा।