
नई दिल्ली। देश भर में आज एयरटेल उपभोक्ताओं के फोन पे मिले इमरजेंसी एलर्ट मैसेज से लोग घबरा गए। फ़ोन पे नई टोन सुन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिस के बाद जिन लोगों ने अपने फ़ोन चार्जिंग पर लगा रखा था, उस को हटा लिया और फ़ोन को अपने से दूर रख दिया।
दरअसल एयरटेल आपात स्थिति में अपने उपभोक्ता को एलर्ट करने के इमरजेंसी एलर्ट मेसेज (Emergency alert message) भेजने की योजना पर काम कर रहा है, भूकम्प स्थिति हो या कोई दूसरी आपात स्थिति, एयरटेल की तरफ़ से ऐसे ही मैसेज भेजे जाएंगें।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
जिस की टोन अलग होगी। ऐसे में लोगों को घबराने की ज़रूरत नही है। एयरटेल का यह मैसेज आज सुबह 11.30am पर अंग्रेज़ी में और 11.40 am पर हिन्दी में प्रसारित हुआ। एयरटेल के उपभोक्ताओं की काफी देर तक बेचैनी बढ़ी रही।







