इन लोगों को नही करना चाहिए खरबूजे का सेवन, हो सकता है नुकसान?
पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजा हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों में तरबूज, खीरा और खरबूजा पानी की कमी पूरी करता है। यह सब हमारी सेहत के लिए अच्छे होते है। इनका सेवन करने से गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने में भी सहायक होता है। लेकिन क्या आप जानते है हर फायदेमंद चीज सभी के लिए अच्छी नही होती है। ऐसा ही खरबूजा भी है। जो कुछ लोगों के लिए नुकसनदायक साबित हो सकता है। आइए जानते है किन लोगों को नही करना चाहिए खरबूजे का सेवन।
गर्मियों में कई ऐसे फल आते हैं जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये पानी से भरपूर होते हैं इसलिए हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। फिर वो चाहे तरबूज हो, खीरा हो, ककड़ी हो या फिर खरबूजा। ये सभी फल गर्मियों में खूब खाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है खरबूजा। आपको बता दें कि खरबूजे की तासीर ठंडी होती है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पानी लगभग 90 प्रतिशत तक पाया जाता है, इसके अलावा विटामिन सी, ए, फाइबर, पोटैशियम, कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलेट भी पाया जाता है। इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजा सेहत के लिए लाभदायी होता है। मगर कुछ लोगों को इसका सेवन नही करना चाहिए।
किन लोगों को नही करना चाहिए खरबूजे का सेवन
डायबिटीज रोगी
खरबूजे में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो ब्लज शुगर को बढ़ा सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को खरबूजे का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योकि खरबूजे का सेवन करने से शुगर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में उन्हें खरबूजो का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करना चाहिए।
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम
खरबूजे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में जिन लोगों को इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या है उनके लिए खरबूजे का सेवन करना नुकसानदायक साबित है।
किडनी के रोगी
खरबूजे में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी की समस्याओं वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है। किडनी के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
बीपी कम होने पर
खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है जो हाइपरटेंशन वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है और बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करता है। वहीं जिन लोगों के शरीर में पोटैशियम का लेवल 4 से 5 के बीच पहुंच जाता है, उन्हें भी खरबूजा खाने से परहेज करना चाहिए।