शुक्रवार, 16 October 2026
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
None

रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टला

None • 2023-06-25 11:25:19
रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टला

बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप सुप्रीमो ने प्राइवेट मिलिशिया को वापस लौटने का दिया हुक्म

मॉस्को। रूस गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है, रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनरग्रुप के सुप्रीमो येवगेनी वी प्रिगोजिन ने अपने प्राइवेट मिलिशिया आर्मी को वापस लौटने का हुक्म दिया है। अब यह प्राइवेट आर्मी अपने कैंपों की ओर लौट रही है। प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के सुप्रीमो येवगेनी वी प्रिगोजिन भी रूस छोड़कर बेलारूस जाएंगे।

रूसी मीडिया के मुताबिक, प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप रोस्तोव शहर पर कब्जे के बाद मॉस्को की तरफ बढ़ी थी।

प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के पीछे हटने में बेलारूस के प्रेसिडेंट अलेक्जेंडर लुकाशेंको का अहम रोल रहा है। बेलारूस के प्रेसिडेंट ने शनिवार देर रात कहा कि मैंने वैगनर ग्रुप सुप्रीमो प्रिगोजिन और रूस के बीच समझौता कराया है। इसके बाद वैगनर ग्रुप ने अपने आर्मी को पीछे हटने को कहा है, ताकि खून खराबा रोका जा सके।

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन और वैगनर ग्रुप सुप्रीमो प्रिगोजिन के बीच तल्खी यूक्रेन के बाखमुत में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल अटैक के बाद शुरू हुई। इस हमलें में कई वैगनर लड़ाके मारे गए थे। प्रिगोजिन ने क्रेमलिन को इसका मुजरिम बताया था। ये हमला कब हुआ था, हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी गई।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

वैगनर प्रमुख प्रिगोजिन ने दावा किया है कि रूसी जनरलों ने यूक्रेन में उनके सैनिकों पर हवाई हमले का हुक्म दिया था। उन्होंने कहा कि वे रूस के खिलाफ नहीं हैं। वो सिर्फ रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ रूस के टॉप अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रिगोजिन की यूक्रेन युद्ध में राष्ट्रपति पुतिन और रक्षामंत्री सर्गेई के साथ जीते गए इलाकों पर कब्जे के मुद्दों को लेकर अनबन चल रही है। प्रिगोझन यूक्रेन में जीते गए क्षेत्रों के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा चाहता है। पुतिन के इनकार के बाद प्रिगोजिन विद्रोह के मूड में आ गए।
रॉयटर्स के मुताबिक, दो हफ्ते पहले ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया था। इसके तहत यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे सभी प्राइवेट लड़ाकों को रूस की सेना में शामिल होने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए सभी प्राइवेट मिलिट्री से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने की बात कही गई थी।वैगनर ने ये समझौता करने से इनकार कर दिया था।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर
▶ YouTube Channel 📸 Instagram Reels