History of 15th December
15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1794 फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1917 मॉल्डोवा गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1953 भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1976 न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1992 जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1994 पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1997 अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
2001 इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2004 दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्ट+’ का शुभारंभ हुआ
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1832 एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ था।
1932 भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ।
1933 भारतीय प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवम निर्देशक् बापु का जन्म हुआ था।
1976 देश के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया का जन्म हुआ था।
1988 भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जन्म हुआ था।
1992 भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर पियूष कमल का जन्म हुआ था।
15 दिसंबर को हुए निधन
1749 छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते शाहूू महाराज का निधन हुआ।
1950 भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।
1952 गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का निधन हुआ।
1966 दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
1985 मॉरिशस के गवर्नर शिवसागर रामगुलाम का निधन हुआ।
2000 कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का निधन हुआ।