
Oplus_16908288
बुलढाणा (शाह टाइम्स) http://www.facebook.com/shahtimesdegitalमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।मुंबई पुलिस ने बुलढाणा जिले के देउलगांव माही से दोनों लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए मुंबई ले आई।
गौरतलब है कि 20 फरवरी को मुंबई पुलिस को शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक फोन आया था। गोरेगांव (मुंबई) थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मंगेश (35) और अभय (22) के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के देउलगांव के निवासी हैं। मंगेश ट्रक चालक है और अभय की मोबाइल की दुकान है।पुलिस को संदेह है कि दोनों ने किसी विवाद के चलते एक-दूसरे को भड़काने के इरादे से यह कृत्य किया होगा।