
बजरंग पुनिया के पद्म श्री के बाद विनेश ने लौटाया खेल रत्न
नई दिल्ली। बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) के पद्मश्री (Padma Shri) लौटने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट (vinesh phogat) ने भी अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में दो पेज के चिठ्ठी पोस्ट करते हुए लिखा “मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद.” पोस्ट में उन्होंने उस खत की तस्वीर भी शेयर की है, जो उन्होंने पीएम मोदी को लिखा है. इससे पहले साक्षी मलिक ने पहले ही कुश्ती से संन्यास का एलान कर चुकी हैं।
व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें
पिछले करीब 11 महीने से विवादों में रही भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। जिसमें संजय सिंह (Sanjay Singh) को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया था। जिसके बाद यह विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया।
चुनाव परिणाम के बाद साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से संघ का अध्यक्ष बृजभूषण जैसा ही चुना गया है.उनके संन्यास के बाद बजरंग पुनिया ने पद्म श्री (Padma Shri) लौटा दिया और अब विनेश (vinesh) ने अपना खेल रत्न (Khel Ratna) लौटा दिया है। इससे पहले पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह (virendra singh) भी अपना पद्म श्री (Padma Shri) अवॉर्ड लौटाने की बात कर चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारिणी पर सवाल उठाने के बाद केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने इकाई को निलंबित कर दिया।