
क्या होता है नौतपा, इस दौरान कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल आइए जानते हैं?
इस समय गर्मी अपनी चरम सीमा पर है आपको बता दे कि इस साल नौतपा 25 में से शुरू हो रहा है। यह 9 दिन का होता है। इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। जिसके चलते गर्मी से लोगों का हाल फिलहाल हो जाता है। वैसे तो इस समय भी गर्मी अपने चरम पर हैं। ऐसे में लोगों को इस तरह के खाने पीने की आवश्यकता होती है, जो गर्मी से राहत दिला सके और पानी की कमी भी पूरी कर सके। बता दें कि नौतपा के दौरान भीषण गर्मी होती हैं ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही अपनी तबीयत को खराब कर सकती है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों का बारे में बता देते हैं जिनका सेवन करने से आप गर्मी से राहत पा सकते हैं।
क्या होता है नौतपा
इस साल नौतपा 25 मई से शुरु हो रहे हैं। नौतपा के दौरान सूर्यदेव अपने उग्र रूप में होते हैं, जिससे धरती पर गर्मी बढ़ जाती है। इन नौ दिनों तक सूर्य आग उगलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो अगले 9 दिन तक तापमान चरम पर रहता है। ऐसे में गर्मी बहुत बढ़ जाती है। इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को खराब कर सकती है। तो चलिए जानते हैं नौतपा के दौरान अपनी सेहत का कैसे रखें ख्याल और क्या खाएं?
नौतपा के दौरान करें इन चीजों का सेवन
नारियल पानी पिए
नारियल पानी को सबसे हेल्दी ड्रिंक में से एक माना जाता है। नौतपा के दौरान आप रोजाना एक नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे गर्मी और लू से बचने में मदद मिल सकती है।
खीरा का सेवन करें
नौतपा के दौरान गर्मी इतनी होती है कि डिहाइड्रेटेशन की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप खीरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
दही खाना चाहिए
दही का सेवन गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मी से बचने और पानी की कमी को दूर करने के लिए आप दही, लस्सी आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट में ठंडक भी मिलती है।
तरबूज खाएं
तरबूज को गर्मियों का सबसे हेल्दी फल माना जाता है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा पानी जाती है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मददगार है।
फलों का सेवन करें
हर मौसम के अपने मौसमी फल होते हैं। ऐसे में नौतपा के दौरान गर्मी से बचने के लिए आप ठंडी तासीर और पानी वाले फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।