
हीटर के साथ रूम में क्यों रखी जाती है पानी से भरी बाल्टी?

सर्दियां का आगमन हो चुका हैं और भारत के कई हिस्सों में भंयकर ठंड पड़ती है। जिसके चलते लोग ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते हैं ताकि रूम का तापमान सामान्य रहे और वे ठंड से बच सकें। कई लोगों की आदत हीटर पूरी रात चलाने की होती है और वे हीटर चलाकर सोते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में हीटर चलाकर सोते हैं, तो वह कमरे की नमी को सोख लेता है और हवा को पूरी तरह ड्राई बना देता है। इस कारण आप कई बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। कई लोगों को रात में गला सूखना, आंखों में जलन, स्किन डैमेज, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगती हैं। हालांकि आप एक छोटी सी ट्रिक का इस्तेमाल करके इससे बच सकते हैं।
सर्दियों का सीजन आ चुका है, ऐसे में अब हर घर में हिटर निकलना शुरू हो जाएगा। उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड़ पड़ती है। हिटर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने के साथ-साथ आपको कुछ बातों का भी ध्यान रखना होता है। वरना इससे जान भी जा सकती हैं। कई घरों में हिटर के साथ-साथ बाल्टी में पानी रखते हैं। लेकिन क्यों? इसका जवाब आपको यहां मिलेगा।
हीटर के साथ रूम में क्यों रखी जाती है पानी की बाल्टी?
त्वचा को सूखने से बचाता है।
सर्दियों में रूखी त्वचा की समस्या आम है, लेकिन जब कमरे में नमी बनी रहती है, तो त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी नहीं खोती। होंठ फटना, हाथों की त्वचा छिलना और चेहरा खुरदुरा होने जैसी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाती हैं।
रूम टेंपरेचर बैलेंस होना
भाप कमरे में एक सॉफ्ट वॉर्मनेस बनाती है, जिससे हवा गर्म तो रहती है, लेकिन सांस लेने में भारीपन नहीं होता। यह वातावरण को आरामदायक बनाता है।
नाक से खून न आना
सूखी हवा नाक के अंदर की नसों को संकुचित कर देती है, जिससे उनमें दरार या चोट लग सकती है और नाक से खून भी आ सकता है। पानी की भाप हवा को नम रखती है, जिससे यह समस्या दूर रहती है।
रूम में हीटर चलाने के नुकसान?
सुबह उठते ही गला सूख जाना, आंखों में जलन, होंठ फटना, त्वचा खुश्क होना, नाक बंद या खून आना ये सभी समस्याएं उसी कारण होती हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि हीटर चलाते समय कमरे में पानी की एक बाल्टी या कटोरी जरूर रखनी चाहिए। यह सरल सा उपाय आपके कमरे की हवा को बैलेंस रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। आइए जानें इस उपाय के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण, फायदे और इसके सही उपयोग का तरीका।






