शामली। ( नसीम सैफ़ी ) हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा लगभग 39000 क्यूसेक प्रति सेकंड चल रही है। जिसके चलते फिलहाल यमुना नदी से बाढ़ का खतरा टल गया है । हथिनी कुंड बैराज पर पानी की मात्रा कम होने के चलते यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।
पिछले सप्ताह हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 3.2 लाख क्यूसेक हो गई थी जिसके बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गया था। यमुना की बाढ़ ने क्षेत्र में काफी नुकसान किया था। कई जगह तटबंध टूटने के चलते सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। आपको बता दे यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231 5 मीटर पर है। इसके अलावा रविवार सुबह 8 बजे यमुना नदी में डिस्चार्ज के जाने वाले पानी की मात्रा 39 हजार 462 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड चल रही है।