पुलिस में उस समाज की विविधता की झलक होनी चाहिए जिसकी वह सेवा करती है

अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस’ पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शांति, सुरक्षा और न्याय के लिए की पुलिस बलोें की सराहना

जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने बुधवार को शांति, सुरक्षा और न्याय के लिए पुलिस बलोें (Police Force) की सराहना करते हुए कहा कि बल सर्वोत्तम विधियों, गुप्त सूचनाओं और संसाधनों को साझा कर अपराधों को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की हमारी सामूहिक क्षमता बढ़ाते है।

गुटेरेस ने आज यहां सात सितंबर को मनाये जाने वाले प्रथम ‘अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस’ (International Police Cooperation Day) पर कहा कि पुलिस सहयोग के मूल सिद्धांत जवाबदेही, पारिर्शतता और विविधता का समन्ना मानव अधिकारों में केन्द्रित सामाजिक अनुबंध को नया रूप देेने के लिए आवश्यक हैं। जनसम्पर्क और स्थानीय समाधानों प्रधानता देने वाली पुलिस व्यवस्था विश्वास और सुरक्षा बढ़ाने में सहायक होती है।उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में महिलाओं का अमूल्य योगदान है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहाकि महिलाओं की भागीदारी से सबके लिए न्याय अधिक सुगम हो जाता है।उन्होंने कहाकि पुलिस में उस समाज की विविधता की झलक होनी चाहिए जिसकी वह सेवा करती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, सदस्यों देशों को यह सुनिश्चित करने में मदद करता है नेतृव सहित पुलिस बलों केे क्रियाकलापो में महिलाओं को बराबर की भागीदारी मिले।

#ShahTimes

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here