
जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” के प्रचार के लिए गौड़ सिटी मॉल आई थी
नोएडा,(Shah Times)। जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” के प्रचार के लिए गौड़ सिटी मॉल पहुंची। इस बीच अभिनेत्री के मॉल पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मॉल पहुंचे थे। मॉल में अभिनेत्री का भव्य स्वागत किया गया।प्रचार कार्यक्रम के दौरान जान्हवी कपूर ने दर्शकों के साथ बातचीत की और उन्होंने फिल्म के निर्माण से जुड़े किस्से साझा किए और प्रशंसकों को इस फिल्म की रिलीज पर इसे देखने के लिए प्रोत्साहित किया।
गौड़ सिटी मॉल पहुंचे जान्हवी कपूर ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान जान्हवी ने अपने प्रशंसकों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत भी की। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” 31 मई, 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।इस अवसर पर गौड़ ग्रुप की निदेशक श्रीमती मंजू गौड़ ने कहा, “गौड़ सिटी मॉल फिल्म प्रचार के लिए बॉलीवुड का पसंदीदा स्थल बन गया है।” “हमारा यह मॉल शॉपिंग के अलावा और भी बहुत कुछ प्रदान करता है। हमें जान्हवी कपूर की उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है, जो एक महिला की क्रिकेट यात्रा पर आधारित है, जिसे खेलने के लिए उसका पति प्रोत्साहित करता है।







