
अब आप भी घर पर बनाइएं बिना कैमिकल वाले स्क्रब?

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे और इसके लिए वो कई तरह के जतन करते हैं। हालांकि, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसके कारण अधिकतर लोगों को पिंपल्स, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झुर्रियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, त्वचा काफी डल और बेजान भी नजर आने लगती है।
हमारे घर की रसोई सिर्फ खाने के लिए ही नहीं होती, बल्कि रसोई में त्वचा की सुंदरता का राज भी छिपा होता है। सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं, महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं, इनके इस्तेमाल से कुछ समय के लिए तो फायदा मिल जाता है, लेकिन ज्यादा समय तक टिकता नहीं है। अगर, आप लंबे समय तक ग्लोइंग स्किन और अपनी सुंदरता को बरकरार रखना चाहते हैं तो रसोई में रखी कुछ चीजों से नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए घर पर नेचुरल स्क्रब कैसे बनाएं।
कैसे बनाएं घर पर स्क्रब?
कॉफी और शहद से बना स्क्रब
कॉफी पाउडर में थोड़ा शहद मिलाकर तैयार करें पेस्ट। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। ये स्क्रब त्वचा से गंदगी हटाकर इंस्टेंट ब्राइटनेस लाता है और शहद मॉइश्चराइजिंग का काम करता है।
चावल और दही वाला स्क्रब
दरदरे पिसे हुए चावल में दही मिलाएं। इससे बना स्क्रब डेड स्किन हटाता है, स्किन को टोन करता है और निखार लाता है।
बेसन, हल्दी और दूध से बनाएं स्क्रब
बेसन, हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह स्क्रब टैनिंग हटाने और ऑयली स्किन को साफ करने में बेहद फायदेमंद है।
ओटमील और दही स्क्रब
ओटमील सिर्फ नाश्ते के लिए नहीं है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बहुत असरदार है। ओटमील त्वचा को एक्सफोलिएट करने का एक अच्छा तरीका है, खासकर संवेदनशील त्वचा के लिए। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को नरम और हाइड्रेटेड बनाता है। 2 बड़े चम्मच ओटमील को पीसकर दरदरा पाउडर बना लें। इसमें 1-2 चम्मच दही और कुछ बूंदें शहद की मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे धोने से पहले 10 मिनट तक लगा रहने दे।







