
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी और व्यक्तिगत काम के लिए की सैकड़ों भर्तियां और सरकारी खजाने से उनका ख़ज़ाना भरा।
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी और व्यक्तिगत काम के लिए सैकड़ों लोगों की भर्ती की और सरकारी खजाने से उनका ख़ज़ाना भरा। सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने कहा,“ ऐसे कईं लोगों के नाम सामने आए हैं, जो तनख्वाह सरकार से पा रहे हैं, लेकिन काम अरविंद केजरीवाल के लिए कर रहे हैं। ये वो पार्टी है जिसने शपथ पत्र पर लिखा था कि हम मकान, वाहन और सुरक्षा नहीं लेंगे। आज वो सरकारी खजाने का लगातार दुरुपयोग कर रहे हैं।”
वीरेंद्र सचदेवा (Virendraa Sachdeva) ने कहा,“ दिल्ली के उपराज्यपाल ने लगभग 437 नियुक्तियां रद्द कीं हैं। उन्होंने कहा कि जो पहली सूची सार्वजनिक रूप से सामने आई, तो वह 116 लोगों की थी। उन 116 लोगों की जब हमने जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की, तो आधी रात तक सबके सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट हो गए।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों’ का यह कृत्य कि वे सरकार से वेतन तो लेते हैं लेकिन किसी राजनीतिक दल के लिए काम करते हैं, बिल्कुल असंवैधानिक है।
[dflip id=”20046″ ][/dflip]
दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने सवाल किया कि क्या इन 437 उम्मीदवारों की नियुक्ति से पहले अरविंद केजरीवाल ने कोई संवैधानिक मंजूरी ली थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में किसी भी उपयुक्त प्राधिकारी की अनुमति के बिना कोई नियुक्ति नहीं हो सकती। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने पसंदीदा लोगों को उपकृत किया, उन्हें अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए नियुक्त किया और अपना खजाना भरने के साथ-साथ उनका खजाना भी भरा।