आखिर किन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है खजूर का सेवन करना?
खजूर वैसे तो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खजूर एक ऐसा फूड है जिसको खाने से हमें कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हर फायदेमंद चीज सभी के लिए अच्छी साबित नहीं होती। ऐसा ही आज कुछ हम खजूर के बारे में बताने वाले हैं आखिर किन लोगों को खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए?
खजूर खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होता है। कई लोगों को खजूर खाना बहुत ही पसंद होता है, क्योक इसमें विटामिन-बी6, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण कूट-कूट के भरे होते हैं। जो कि सेहत को अलग-अलग तरह से फायदे पहुंचाते हैं। खजूर को डेली बेसिस पर खाने से आपके शरीर को कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। ये डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक करता है और तो और ये हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसको खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। लेकिन इतने सारे फायदे होने के बावजूद भी कुछ लोगों को खजूर बिल्कुल सूट नहीं करता। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको खजूर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए अधिकांश लोगों को खजूर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए उन लोगों के बारे में जानते हैं जिनको खजूर से परहेज करना चाहिए।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन
डायरिया होने पर
अगर आपको डायरिया की समस्या है, तो खजूर न खाएं। इसमें स्टूल को नरम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसको ज्यादा मात्रा में खाने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
गर्भवती महिलाएं
प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा खजूर खाना सही नहीं है। ये प्रगनेंसी में कॉन्ट्रेक्शन बढ़ा सकता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं खजूर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कब्ज होने पर
अगर आपको अक्सर कब्ज रहती है, तो ज्यादा खजूर न खाएं। ये मल को बहुत हार्ड कर सकता है और आपको पेट साफ करने में दिक्कत हो सकती है।
मांसपेशियों पर असर होना
खजूर में पोटैशियम और मैग्नीशियम ज्यादा होता है, इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। इसलिए इसको नॉर्मल मात्रा में ही खाना सही होगा।
छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक
छोटे बच्चों को भी खजूर नहीं देना चाहिए, क्योंकि उनकी इंटेस्टाइंस ज्यादा अच्छे से नहीं बढ़ पाती हैं। खजूर ज्यादा खाने से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बिगड़ सकता है।
वज़न बढ़ने पर
जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, या पहले से मोटे हैं, उनको खजूर कम खाना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। जो आपका वजन तेजी से बढ़ा सकती है।
किडनी की बीमारी वाले लोग
अगर आपकी किडनी कमजोर है या इससे जुड़ी कोई बीमारी है, तो खजूर खाने से बचें। इसमें पोटैशियम ज्यादा होता है, जो किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
डायबिटीज वाले रोगी
अगर आपको डायबिटीज है, तो खजूर कम खाएं या बिल्कुल न खाएं। इसमें नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
एलर्जी वाले लोग
अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी होती है, तो खजूर खाने से पहले बचें। इससे खुजली, रैशेज, छींक आना या आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
कितनी मात्रा में करना चाहिए खजूर का सेवन
खजूर खाना एक अच्छी आदत है लेकिन जरूरत से ज्यादा खाना मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए चलिए जानते हैं कि खजूर को कितना और कैसे खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
दिन में 2-4 खजूर से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।
दूध या नट्स के साथ खाने से ज्यादा फायदा होगा।
गर्मियों में ज्यादा खजूर नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।