गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
Education & Careers

अलवर में नीट-यूजी 2026 के लिए हाई अलर्ट, 27 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Apurva Choudhary 2026-06-20 08:41:05
अलवर में नीट-यूजी 2026 के लिए हाई अलर्ट, 27 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 को लेकर राजस्थान के अलवर जिले में प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 9,731 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या पेपर लीक की आशंकाओं को रोकने के लिए 320 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस अधिकारियों की निगरानी रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि परीक्षा से पहले अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन और कोचिंग संस्थानों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और एनटीए के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तकनीकी और शारीरिक जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जिला पुलिस की साइबर टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए हुए है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं, पेपर लीक की अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के आसपास उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं। होटल, धर्मशालाओं, साइबर कैफे, ई-मित्र केंद्रों और फोटोस्टेट दुकानों की भी विशेष निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
ADVERTISEMENT
Apurva Choudhary

Apurva Choudhary

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

NEET UG 2026: परीक्षा से पहले एनटीए की अपील, अफवाहों से दूर रहें छात्र

2026-06-18 14:16:31

नीट-यूजी 2026: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सभी याचिकाएं एक ही पीठ के समक्ष News Subtitle

2026-06-19 12:35:15

री-NEET परीक्षा में वाराणसी सेंटर पर अभ्यर्थी से SIM और पुराना पेपर बरामद

2026-06-22 07:44:41

दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम की याचिका खारिज की, NEET री-एग्जाम तक अस्थायी बैन बरकरार

2026-06-20 12:30:51

छात्रों की गूंज' अभियान: राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से मांगा समर्थन

2026-06-18 08:11:34

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक: पटना और जम्मू से तीन और गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या 11 हुई

2026-07-02 14:33:14

परीक्षा में सफलता के लिए अपनाएं ये 10 असरदार स्टडी टिप्स, बढ़ेगा आत्मविश्वास और बेहतर होंगे परिणाम

2026-07-04 13:29:47

UPTET 2026 में AI निगरानी का असर, सॉल्वर गैंग पर बड़ी कार्रवाई

2026-07-03 06:43:51

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर